Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस थाना की पुलिस ने देसी महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

मैनमा चौक पर पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमरपुर प्रखंड के मैनमा ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर संध्या मैनमा ओपी थानाध्यक्ष अयांश रंजन के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान मैनमा चौक के समीप 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मैनमा ओपी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी संजीव यादव के रूप में की गई है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैनमा चौक के पास अवैध देशी महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मैनमा चौक के आसपास घेराबंदी कर छापामारी अभियान शुरू किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देख एक युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस बलों ने तुरंत उसका पीछा किया और दारोगा बबलू कुमार के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास अलग-अलग पॉलीथिन में रखी कुल 28 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को जब्त कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को लेकर पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |