Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : एसडीएम कार्यालय में नियुक्त स्टोनो को 70000 रू रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

भागलपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार, स्टेनो 70 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सटीक जाल बिछाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सरकारी कार्य के बदले मोटी रकम की मांग की जा रही है। 

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सोमवार को आरोपी को रिश्वत लेते ही धर दबोचा। इस पूरे घूसकांड में प्रेम कुमार अकेला नहीं था। निगरानी टीम ने मौके से उसके सहयोगी मयंक कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मयंक इस पूरे खेल में बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था और घूस की राशि के लेन-देन में सक्रिय था। टीम ने दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

 गौरतलब है कि गिरफ्तार स्टेनो प्रेम कुमार का नाम पहले भी चर्चित सृजन घोटाला में सामने आ चुका है। वह पूर्व में जिलाधिकारी का निजी सहायक रह चुका है और इस घोटाले में जेल भी जा चुका है। बावजूद इसके, दोबारा सरकारी सेवा में रहते हुए वह भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद भागलपुर कलेक्ट्रेट समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।
 निगरानी विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता तो नहीं है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |