Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भीषण गर्मी में राहत: सोनडीहा में 5 लाख की लागत से बना पियाऊ, प्रमुख ने किया उद्घाटन

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

भीषण गर्मी में राहत: सोंनडीहा में 5 लाख की लागत से बना पियाऊ, प्रमुख ने किया उद्घाटन

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत सोंनडीहा गांव में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित पियाऊ का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। लगभग 4 लाख 99 हजार 950 रुपये की लागत से तैयार इस पियाऊ का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस पियाऊ के निर्माण से राहगीरों सहित स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें अब दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस अवसर पर उप प्रमुख रिंकू देवी, पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र पाल, प्रमुख प्रतिनिधि विपिन यादव, पंचायत सचिव नागेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहद जरूरी है, खासकर गर्मी के मौसम में जब पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है।

ग्रामीणों ने भी पियाऊ निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि गांव में पहली बार इस तरह की सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रखने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पियाऊ का निरीक्षण किया और इसके सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |