Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : लंबे इंतजार के बाद किस योजना का लाभ, 15 जरूरतमंदों को मिला

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

लंबे इंतजार के बाद मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ, 15 जरूरतमंदों को मिला सहारा

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पकरीया पंचायत में मंगलवार को पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक में लंबे समय से वंचित लाभुकों को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ प्रदान किया गया। पंचायत के मुखिया डॉ. दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान पंचायत के विभिन्न गांव से जुड़े कुल 15 लाभुक को तीन-तीन हजार रुपये की राशि युक्त चेक वितरित किया गया। लाभ पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष झलक उठा। कई लाभुकों ने बताया कि वे काफी समय से इस योजना के लाभ की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।

मुखिया डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लाभुकों को अभी तक राशि नहीं मिल पाई है, उनके कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें भी जल्द लाभ प्रदान किया जाएगा। बैठक में पंचायत स्तर पर लंबित विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने मिलकर पंचायत के समग्र विकास के लिए सुझाव भी दिए।

इस मौके पर पंचायत सचिव प्रभाकर कुमार भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |