Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पति ने अपने ही पत्नी को लाठी डंटा से मारपीट कर क्यों किया जख्मी

      प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

पति की बेरोजगारी बनी विवाद की वजह, मारपीट में पत्नी घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गाँव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की पिटाई कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल महिला बीबी गुलबशाह का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टर दिवाकर सिंह द्वारा किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सुलतानपुर निवासी मु. शैफ के साथ हुई थी। विवाह के बाद उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद से ही उनका पति बेरोजगार होकर घर पर रहने लगा। महिला के अनुसार, उन्होंने कई बार पति को रोजगार या कोई काम शुरू करने की सलाह दी, लेकिन इस बात का कोई असर नहीं पड़ा। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होने लगा।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह जब उन्होंने फिर से पति से काम-धंधा करने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

मामले को लेकर जख्मी महिला ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |