Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पत्रकार की मां, आंगनवाड़ी सेविका मंजू सिन्हा का निधन, शोक व्यक्त

     विपिन सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट, बांका बिहार 

हार्ट अटैक से आंगनवाड़ी सेविका मंजू सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शंभूगंज के हिन्दी दैनिक के पत्रकार कुमार सुबोध सिंह की माता मंजू सिन्हा (58 वर्ष) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे बाथ गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका के रूप में कार्यरत थीं और अपने सामाजिक व्यवहार तथा सेवा भाव के लिए जानी जाती थीं।

मंजू सिन्हा अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें एक समर्पित समाजसेवी और कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी सेविका बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन पर पूर्व मंत्री व विधायक जयंत राज, पूर्व विस प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर, बीडीओ नीतीश कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, सीओ जुगनू रानी, प्रमुख स्वेता देवी, जिला जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, पत्रकार विदुशेखर, विपिन सिंह, कुंदन कुमार, प्रीतम सुमन ,आषीष, प्रिंस राज, दीपरंजन सिंह,  सुभाष सिंह, गौरव कुमार, अमरकांन्त मिश्रा, प्रदीप सिंह, समरेस सिंह, निभाष कुमार, मुकेश मुन्ना, राजद नेता विपिन कुमार सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य ब्रह्मप्रकाश सिंह, जदयू अध्यक्ष बालेश्वर गांधी, युवा जदयू अध्यक्ष इन्द्रजीत राम, प्रखंड राजद अध्यक्ष शैलेश यादव, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |