Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी करने वाला युवक अस्पताल में पकड़ाया, धुनाई कर पुलिस को सौपा

     कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी करने वाला युवक अस्पताल में पकड़ा गया, मायागंज में मचा हंगामा

भागलपुर के पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों से ठगी करने वाले युवक को परिजनों ने पहचानकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के रहने वाले लाल बाबू नामक वृद्ध पिछले चार दिनों से ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं। इसी दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक अख्तर वार्ड में घुसकर खुद को डॉक्टर बताने लगा और बेहतर इलाज दिलाने का झांसा देकर मरीज के परिजनों से 1200 रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद वह फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी दोबारा किसी अन्य मरीज को निशाना बनाने अस्पताल पहुंचा, तभी लाल बाबू के परिजनों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर पैसे वापस मांगने लगे। देखते ही देखते वार्ड में हंगामा शुरू हो गया और अन्य मरीजों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी अपनी एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया।

अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार खुद को डॉक्टर या कर्मी बताकर ठगी कर चुका है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे आपसी समझौते से सुलझा लिया गया है। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने निगरानी बढ़ाने और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |