Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जानिए शंभूगंज में कहां आ रहे डिप्टी सीएम सम्राट, प्रशासनिक तैयारी तेज ,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

महारुद्र यज्ञ में शामिल होंगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रशासनिक तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के रुदपै गांव में आयोजित महारुद्र यज्ञ में शनिवार को सूबे के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर व्यापक निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पटना से पहुंचे सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने यज्ञ मंडप, सभा मंच, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित विभिन्न स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने पर जोर दिया। साथ ही वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम का हेलिपैड तारापुर स्थित लखनपुर पार्वती मैदान में बनाया गया है। वहां हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से असरगंज होते हुए रुदपै गांव के यज्ञ स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई है। मंच सज्जा, स्वागत द्वार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में भी डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |