Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज में लोहे की रॉड व फरसा से युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

   सुबोध सिंह APP न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

लोहे की रॉड व फरसा से युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

शंभूगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर घात लगाकर किए गए हमले का मामला सामने आया है। कुशाहा ध्रुव टोला गांव निवासी पुष्पराज कुमार (पिता मनोज कुमार सिंह) पर शंभूगंज से घर लौटने के दौरान अज्ञात कारणों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पराज कुमार बाइक से शंभूगंज से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टैक्स गोदाम गुलामी के समीप पहले से घात लगाए बैठे पहाड़ी मोहनपुर गांव के युवक अनुराग कुमार (पिता हरेंद्र कुमार सिंह) ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड और फरसा से हमला कर दिया। हमले में पुष्पराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए शंभूगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों में चिंता का माहौल है।

घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के बीच इस हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, शंभूगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

वहीं, आरोपित अनुराग कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |