Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : चॉकलेट का लालच देकर मासूम को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से बची

      प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

चॉकलेट का लालच देकर मासूम को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से बची पांच वर्षीय बच्ची

बांका जिले के अमरपुर शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित जगत पोखर के समीप संस्कृत विद्यालय के पास बुधवार को एक पांच वर्षीय बच्ची को अगवा करने की कोशिश की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के कारण बच्ची सुरक्षित बच गई तथा आरोपित महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह विद्यालय में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पहुंचे थे। करीब दोपहर 12 बजे नर्सरी वर्ग की छात्रा कोमल उर्फ सृष्टि कुमारी (5), जो जगत पोखर निवासी संजीव साह की पुत्री है, विद्यालय के पास लगे चापानल पर पानी पीने गई थी। इसी दौरान एक महिला ने चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बच्ची को अपने पास बुलाया और उस पर कंबल डालकर ले जाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों को संदेह होने पर महिला बहियार की ओर भागने लगी, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया। थाना परिसर में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुपर्णा देवी, पति उत्तम कुमार, निवासी राजगीर बताया। महिला बंगाली भाषा में बात कर रही थी, जिससे प्रारंभिक पूछताछ में सच्चाई स्पष्ट नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की मां रानी देवी समेत कई ग्रामीण थाना पहुंच गए और आरोपित महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह महिला किसी गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |