Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जानिए किस शक्तिपीठ मंदिर में हुई करोड़ों की ज्वेलरी की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

 कुणाल शेखर / APP न्यूज टीम, गोपालगंज बिहार 

थावे शक्तिपीठ में करोड़ों की जूलरी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मंदिर से जेवरात से भरा बक्सा लेकर भागते चोर (CCTV)

बिहार के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल थावे मंदिर में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए करीब 1.8 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी चोरी कर ली। आधी रात को नकाबपोश चोर सीढ़ी और रस्सी के सहारे मंदिर के पीछे से प्रवेश कर गर्भगृह का ताला तोड़ते हुए वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे उस समय हुई जब पुजारी मंगला आरती के लिए मंदिर पहुंचे। गर्भगृह का ताला टूटा देख हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि ज्वेलरी से भरा पूरा लॉकर ही चोर अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, सीडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी और एसडीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद पाई गई है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 11:30 बजे चोर मंदिर के पीछे से सीढ़ी और रस्सी के सहारे अंदर दाखिल होते हैं। इसके बाद गर्भगृह का ताला काटकर ज्वेलरी से भरे लॉकर को उठाकर बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 

बताया जाता है कि रात 10 बजे शयन आरती के बाद गर्भगृह को बंद कर दिया जाता है। परंपरा के अनुसार सेन आरती के बाद मां की सभी जूलरी उतारकर लॉकर में बंद की जाती है, जिसकी चाबी मुख्य पुजारी और मंदिर प्रबंधक के पास रहती है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पूरी रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि मंदिर के मुख्य द्वार पर टीओपी (पुलिस चौकी) मौजूद है और सुरक्षा बल तैनात हैं, बावजूद इसके चोरों को किसी ने नहीं देखा। चोर मंदिर के पीछे स्कॉर्पियो वाहन खड़ा कर वारदात के बाद आसानी से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम को जांच में लगाया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



Design by - Blogger Templates |