सुभाष सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट ,बांका बिहार
बांका की पांच विधानसभा सीटों पर 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
बांका जिले की पांच विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरे जोर-शोर के साथ जारी रही। कलेक्ट्रेट और अनुमंडल कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। शाम तक नामांकन का कार्य चलता रहा।
इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में बांका से मनोज सिंह चंद्रवंशी और उमाकांत यादव, अमरपुर से रितेश कुमार झा, कटोरिया से ढेना सोरेन तथा बेलहर से गिरधारी पंडित ने नामांकन पत्र जमा किया। सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ बैंड-बाजे और नारों के बीच जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल पहुंचे।
मंत्री जयंत राज का नामांकन स्थगित
अमरपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी एवं मंत्री जयंत राज नामांकन स्थल पर एक मिनट की देरी से पहुंचे, जिसके कारण निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि वे शनिवार को पुनः नामांकन दाखिल करेंगे।
प्रत्याशियों के बयान
उन्होंने विकास की कमी और बेरोजगारी को मुख्य चुनावी मुद्दा बताया।
.png)







