कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर
नाथनगर में बाढ़ से तबाही, विद्यालय की छत पर शरण ले रहे छात्र
भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। सैकड़ों घरों में पानी छाती तक भर गया है, जिसके चलते ग्रामीण मजबूरन ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। नाथनगर के श्रीरामपुर मध्य विद्यालय का हाल सबसे भयावह है।
जहां कभी बच्चे पढ़ाई करते थे, आज वही छात्र और ग्रामीण पिछले 10 दिनों से विद्यालय की छत पर शरण लिए हुए हैं। घरों में पानी घुस जाने से लोग खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने को विवश हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है।
लोग प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि सुरक्षित ठिकाना और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कुलदीप पासवान, बाढ़ पीड़ित