[ प्रीतम सुमन APP न्यूज रिपोर्टर, अमरपुर बांका]
शाहपुर चौंक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बांका जिले अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्रपुर इटहरी गांव निवासी शंकर दास (60) वर्ष के रूप में हुई। घटना की सुचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गये।
मौके पर मृतक के परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति शंकर दास शुक्रवार की सुबह टहलने निकला था। थोड़ी देर के बाद उनकी मौत का खबर मिला।
घटना पर मौजूद मृतक की पत्नी विखमा देवी समेत अन्य परिजनों की चीख पुकार से शाहपुर चौंक पर गमनीन माहौल बन गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनो और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जाम कर्ताओ से जाम हटाने की अपील किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण व परिजन मुआवजे की मांग तथा घटना स्थल पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
पुलिस प्रशासन के हर संभव सहायता दिलाने के आश्वासन पर जाम कर्ताओ ने जाम हटा दिया। मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था। बढ़ई का काम कर वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। मृतक को पांच पुत्र नारद दास, नरेश दास, गणेश दास, संतोष दास, छबील दास तथा दो पुत्री तेतरी कुमारी एवं सपना कुमारी है।
मृतक अपने जीवन काल के दौरान ही दोनो पुत्री का विवाह कर दिया था। मृतक के तीन पुत्र राजकोट में रहकर मजदुरी करते हैं। घटना के बाद जहां एक तरफ मृतक के परिजन बदहवास है तो वहीं दुसरी तरफ मृतक के मोहल्ले में पुरी तरह मातमी सन्नाटा पसर गई है।