[सुबोध सिंह APP न्यूज ,क्राईम रिपोर्टर बांका ,बिहार]
डायन का आरोप लगाकर महिला को ले गए तांत्रिक के पास, तांत्रिक ने डायन होने का जांच करने के क्रम में महिला के ऊपर मारा आग का बामर
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मसोमात महिला के साथ अत्याचार का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां की डायन का आरोप लगाकर मसोमात महिला को उसके ही देवर और देवरानी ने तांत्रिक के पास ले गए। जहां की तांत्रिक के द्वारा महिला डायन है कि नहीं जांच करने के क्रम में उसके शरीर पर आग का वामन मार दिया। जिससे महिला झूलसकर जख्मी हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के युवक की शादी वर्ष 2013 में ही भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उदाडीह गांव में काल्पनिक नाम संगीता कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्री और दो पुत्र को जन्म दिया। इसी बीच पिछले वर्ष 17 मार्च 2025 को महिला की पति जो की कैंसर से ग्रसित था उसका मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला अपने एक पुत्री और दो पुत्रों को लेकर किसी तरह जीवन यापन करने लगे। जहां उसके ही देवर प्रदीप सिंह और देवरानी हिना देवी के द्वारा उसके घर में किसी का तबियत खराब होने पर उन्हें डायन का आरोप लगाकर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा।
जब महिल संगीता कुमारी ने डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने का विरोध किया तो उसके देवर प्रदीप सिंह ने कहा कि अगर वह डायन नहीं है तो वह तांत्रिक के पास चले वहा सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके बाद संगीता कुमारी काल्पनिक नाम भी उसके बातों को चुनौती देते हुए तांत्रिक के पास जाने को तैयार हो गई। जहां महिला संगीता कुमारी को उसके देवर प्रदीप सिंह और देवरानी हिना देवी के द्वारा तांत्रिक के पास मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव ले गए। जहां की तांत्रिक के द्वारा अपने शरीर पर देवता आने का घोंग रचकर ढोल मंजीरे के धुन पर उछल कूद करने लगा।
इसी दौरान संगीता कुमारी डायन है कि नहीं इसकी जांच करते हुए तांत्रिक ने उसके शरीर पर आग का बाबर मार दिया। जिससे महिला संगीता कुमारी झुलसकर जख्मी हो गई। जिसके बाद वह रोती बिलखती वहां से भागकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जहां गुरुवार को जख्मी अवस्था में संगीता कुमारी अपने परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी को देते हुए अपने ही देवर प्रदीप सिंह और देवरानी हिना देवी के साथ- साथ आग का बाबर मारने वाले तांत्रिक के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वही आरोपी प्रदीप सिंह ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। वही इस तरह की महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना को सुनकर ग्रामीण भी अचंभित हैं। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला के साथ हुई वारदात गंभीर मामला है। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।