Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

मृतक राजदेव मंडल की फाईल फोटो

[ कुणाल शेखर APP न्यूज, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ]

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के मोतियानी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई। मृतक की पहचान राजदेव मंडल के रूप में हुई है। वे खेत से मूंग तोड़कर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल राजदेव मंडल को कहलगांव से गंभीर हालत में मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन पक्की सराय के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की पुष्टि मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने की है।

बताया गया कि हादसा हम डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |