सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, बांका
पटना में आयोजित राजद के 29 में स्थापना दिवस पर बांका राजद महिला सेल अध्यक्ष ने किया शिरकत
पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के 29वें स्थापना दिवस पर खुला अधिवेशन में पटना के गांधी मैदान के सभी बापू सभागार में बांका राष्ट्रीय जनता दल के महिला सेल के जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी मंडल ने शिरकत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में भाग लिया। इस दौरान पार्टी के शिष्य नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया।
वहीं तेजस्वी यादव के विकास की मॉडल को जनता तक जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया। बैठक में महिला जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से शिष्टाचार मुलाकात भी किया। मुलाकात करते हुए उन्हें गुलदस्ता वह फूल देकर सम्मानित किया। बांका में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति में महिलाओं की भागीदारी से अवगत कराया।
कंचन कुमारी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की बांका विधानसभा में किसी महिला को इस बार विधानसभा चुनाव का टिकट देकर महिलाओं को मजबूत करने की भी अपील की।