प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार);
मिर्च तोड़ते समय समुखिया तेतरिया वरण गांव के एक युवक को सांप ने काटा, युवक की हुई मौत
बांका जिले के समुखिया तेतरिया वरण गांव में खेत में मिर्च तोड़ते समय एक युवक को सांप ने काट लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक युवक की पहचान जय भारत राय के रूप हुई। परिजनों ने बताया कि युवक खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डस लिया।
कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।परिवार के लोगों ने बताया कि वे इस हादसे से सदमे में हैं। उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि युवक अब उनके बीच नहीं है। घर में मातम का माहौल है।
परिजन अपने प्रियजन को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे। वहीं सदर अस्पताल में मौत की खबर सुनने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराई ही शव को घर लेकर चले गए।