प्रिंस APP न्यूज , ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)
महिला संवाद कार्यक्रम का अंतिम दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न , महिलाओं की आवाज पहुंची सरकार तक
बांका जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को अंतिम दिन का आयोजन बाराहाट प्रखंड के महुआ पंचायत के लक्ष्मी ग्राम संगठन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जिले के 11 प्रखंडों के 28 ग्राम संगठनों में की गई थी। अब तक बांका, बौसी, बाराहाट, रजौन प्रखंडों में महिला संवाद के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे घर से लेकर देश तक का नेतृत्व कर रही हैं। देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इसका जीवंत प्रमाण हैं।तीन वर्ष से कम आयु के बच्चों के कुपोषण को दूर करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विशेष अभियान चलाना।प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।यह महिला संवाद कार्यक्रम ग्राम स्तर पर महिलाओं के अधिकार, जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त एवं सराहनीय प्रयास बनकर उभर रहा है।