Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

राजद कार्यालय पहुंचे राजद नेता चंदन सिंन्हा, गर्म जोशी के साथ किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 कुणाल शेखर APP न्यूज , क्राइम रिपोर्टर भागलपुर

राजद नेता चंदन सिंन्हा पहुंचे शाहकुंड युवा राजद कार्यालय, संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता चंदन सिंह भागलपुर जिले के शाहकुंड राजद कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजद नेता चंदन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और जुनुन भरा।

उन्होंने कहा की राजनीतिक रण में विजय हासिल करना नेताओं का नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा की सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कायाकल्प करना है। विकसित विधानसभा बनाना है। 

सुल्तानगंज को जल्द से जल्द अनुमंडल का दर्जा दिलाना है। किसानो की समस्याओं को दूर करना है। सरकारी कार्यालय में बदत्तर सिस्टम को लेकर भ्रष्टाचार की चक्की में पीस रही जनता को उससे उभारना है,और यह काम तभी संभव है जब आप प्रतिनिधित्व करने का डोर किसी बेहतर नेताओं के हाथ दे देंगे। 

उन्होंने कहा कि जनता बता दे बगैर चढ़ावा के दाखिल खारिज होता है क्या ,बगैर चढ़ावा का सरकारी दफ्तर में कोई कार्य होता है क्या। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार लालू शासन काल को जंगल राज जंगल राज का ढोल पीट कर जनता को डरा कर शासन रही है। 

अब एनडीए अपना शासन कॉल का चेहरा आईने में देखे कि राज्य में किस तरह जंगल राज है। पटना की सड़को पर अपराधी खुले आम हवाई फाईरिंग कर रहे है। अस्पताल में क्या क्या हो रहा है। किसी से छुपा नही है। इस दौरान राजद नेता चंदन सिंन्हा ने राजद संगठन को और मजबूत बनाने और एकता के साथ हर बुथ पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर कई टिप्स दिए। मौके पर राजद के सैकड़ो से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |