माखन सिंह APP न्यूज ,बौंसी बांका (बिहार)
जमुना के पेड़ से गिरकर बालक की दर्दनाक मौत , परिजनो में मचा कोहराम
बांका जिले के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव निवासी भूषण कुमार के पोता देवा कुमार उम्र 16 वर्ष की जमुना के पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय गांव के लोगों ने बताया कि वह अपने मां के गृह त्याग के बाद अपने नाना राजेंद्र मां जी के घर में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रहा था। जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। तभी वृक्ष के टूटने से वह अचानक नीचे की ओर गिरा और नीचे के पेड़ से उसका सर टकरा गया। जिससे गंभीर जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी को रेफरल अस्पताल बौसी लाया गया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया।
इलाज के दौरान भागलपुर में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्रामीण नागेंद्र मांझी ने बताया कि बालक बहुत ही होनहार था और अपने नाना ही नहीं गांव के सभी लोगों का लाडला था। थोड़ी सी चूक के कारण यह दर्दनाक घटना घट गई। इस घटना में मृतक बालक के नानी घर सहित दादा के घर और गांव में काफी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जामुन पेड़ से गिरकर हुई देवा कुमार की मौत ने सभी को झकझोर के रख दिया है।
गांव के लोगों ने बताया कि देव जब मात्र 6 बरस का था तब उसकी मां फुटो देवी अन्यत्र किसी के साथ अपने एक और बच्चे को लेकर चली गई। इसके बाद से उसके नाना ने उसे बड़े लाड प्यार से बड़ा किया अब वर्तमान में उसकी उम्र करीब 16 वर्ष हो चुका था। वह पढ़ाई लिखाई में भी मन लग रहा था। अचानक उसके जामुन के प्रति लालच और बचपन ने उसे काल के गाल में समा दिया।