कुणाल शेखर APP न्यूज ,क्राईम रिपोर्टर भागलपुर
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकला
भागलपुर जिले के सजौर थाना अंतर्गत रामपुरडीह की रहने वाली अनामिका झा ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। अनामिका ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
अनामिका ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2019 को पूर्णिया जिला निवासी विवेकानंद झा से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवेकानंद नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुरुआती समय सब कुछ सामान्य था और 13 अगस्त 2020 को अनामिका ने एक बेटे को जन्म दिया।
जनवरी 2021 में उसका पति उसे लेकर पूर्णिया आया। लेकिन एक सप्ताह बाद वह उसे छोड़कर अकेले नोएडा लौट गया। इसके बाद से अनामिका की सास कांति देवी और ससुर मिथिलेश झा उस पर दहेज में 5 लाख रुपये और 10 कट्ठा जमीन लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
अनामिका का यह भी आरोप है कि उसके पति विवेकानंद का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। और जब उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तभी से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।