सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार);
![]() |
जिलेबिया मोड़ में तैयारी का जायजा लेते विधायक मनोज |
बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र के ज़िलेबिया मोड़ के बिजी खोरवा में 29 जून को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बेलहर के युवा विधायक मनोज यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।
जहां जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी शामिल होंगे। जिसकी तैयारी का जायजा लेते हुए युवा विधायक मनोज यादव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
युवा विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ता से जन संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगो को शामिल करने की अपील किया। इस मौके पर इंजीनियर प्रीतम कुमार कार्य पालक अभियंता इंजीनियर सत्य नारायण राय कार्य पालक अभियंता इंजीनियर नंद किशोर शर्मा सहायक अभियंता सनोज राम सहायक अभियंता सुजीत कुमार जे ई गोपाल कृष्ण गोयल मुखिया
रामानंद पंडित दिवाकर पंडित संजीव भगत पंकज तांती गुड्डू गुप्ता अशोक सिंह दिनेश सिंह विधायक प्रतिनिधि परमा नंद यादव सूरज हासदा राधेश्याम यादव सतीश साह सुरेश साह घनश्याम यादव दिलीप पंडित आदि उपस्थित थे।