शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी पुल के पास अपराधीयो ने सिलौटा गांव के राजेश कुमार सिंह से हथियार के बल पर बाइक मोबाइल और ₹2000 की लुट की घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 12 घंटा के अंदर बांका पुलिस ने कांड का उद्वेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल ₹2000 नगद के साथ-साथ एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ तीन नाबालिक लज़का को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी में से दो नाबालिक लड़का दिल्ली के हैं।
जबकि एक नाबालिक लड़का शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गांव के है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के राजेश कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अजब लाल सिंह नरौन स्कूल बाइक से जा रहे थे।
जहां चकरतनी पुल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तीन अपराधीयो के द्वारा उनकी बाइक को रोक कर पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट करते हुए बाइक मोबाइल और ₹2000 नगद लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित राजेश कुमार सिंह सोमवार को ही दिन के 11:00 बजे घटना की जानकारी शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया।
इसके बाद इसकी सूचना थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। जहां बांका पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर कांड का उद्वेदन करने को लेकर निर्देश दिया। जिसके बाद बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी शंभूगंज थाना अध्यक्ष मंटू कुमार अनि मु सज्जाद, अनि सुभाष मिश्रा ,सअनि कमलेश कुमार सिंह पुलिस बल जवानों के साथ छापेमारी करने के लिए निकल गए। जहां की तकनीकी अनुसंधान के जरिया इस कांड में संलिप्त अपराधियों का शिनाकत किया गया।
जिसके आधार पर पौकरी पुल के पास से बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। जहां पौकरी पुल के पास पहुंचने के साथ ही एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
जब उसकी तलाशी ली गई तो गुलनी कुशाहा के नाबालिक लड़का के पास से एक देसी कट्टा और लूटी गई मोबाइल ₹2000 एवं लुटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। जबकि इसके साथ पुलिस ने अगम बिहार दिल्ली के दो नाबालिक दो लड़का को भी गिरफ्तार किया गया। जहां पकड़े गए तीनों ने अपनी अपराध भी पुलिस पदाधिकारी के समक्ष स्वीकार कर लिया है।