सुभाष सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार)
राजद के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पहुंची शिकानपुर दो बच्चों की डुबन से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बांका जिला राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी मंडल रजौन थाना क्षेत्र के शिकानपुर गांव पहुंची। जहां गुरुवार को अमरपुर प्रखंड के जेठोर नाथ मैं यज्ञ देखने जाने के क्रम में चार लोग चंदन नदी के कुंड में पार करने के दौरान दो बच्चों की डुबने से मौत हो गई और दो बच्चों को किसी तरह निकल गया।
घटना सुनकर राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी शिकानपुर गांव पहुंचकर सभी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित को हर संभव सहायता दिलाने की मांग की।
साथ ही जो दो व्यक्ति डूबने से बच गए थे उनका इलाज रजौन अस्पताल में किया जा रहा है। बांका के सिविल सर्जन से बात कर दो व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले ,इसकी भी मांग की।
मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर एवं राष्ट्रीय जनता दल अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।