Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस गांव में करंट लगने से अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

माखन सिंह APP न्यूज बौंसी बांका (बिहार)

करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

बांका जिले के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के पीलुवा ग्राम निवासी 45 वर्षीय धनंजय पंजीयरा पिता सुशील पंजियार का मौत करंट लगने से हो गई। बताया जाता है कि घर में बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रहा था।

इसी दौरान अचानक बिजली करंट आने से युवक को बिजली करंट लग गया। घटना के बाद आनन फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर संदीप कुमार ने मृत घोषित कर दिया। 

जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी विशाखा देवी मां मंदी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। 

वहीं मृतक को दो लड़का सुमन और अनुज हैं। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |