प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)
बांका विधायक रामनारायण मंडल ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का किया दौरा
बांका विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने सोमवार को बाराहाट प्रखंड के महुआ, खिरहर टोला, औराबारी और धर्माटोला गांवों का दौरा किया। महुआ गांव में ग्रामीणों ने हाई स्कूल की चारदीवारी की मांग रखी। इस पर विधायक ने कहा कि भविष्य में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को सर्वे कराने का निर्देश दिया जाएगा।महुआ के अलावा पूर्व मंत्री ने तीन अन्य गांवों का भी भ्रमण किया।
वहां लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया। ग्रामीणों ने दोनों सरकारों को धन्यवाद दिया। रामनारायण मंडल ने कहा कि जनता ने ही केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को बिहार की नीतीश सरकार पूरा कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के लिए विकसित बांका जरूरी है।
हाल ही में बांका विधानसभा क्षेत्र में 45 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। अब कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा। आगे भी कई विकास कार्य किए जाएंगे।रामनारायण मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ही बिहार को विकसित बना सकते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत होगी।
हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री सुभाष साह, हीरालाल मंडल, अभिनाश सिंह, अनुज मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, दशरथ पंडित और बमशंकर साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।