प्रिंस APP न्यूज, ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भरा चुनावी जोश
बांका पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने तुलसी विवाह भवन में कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।जदयू के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में तय हुआ कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
संगठन को मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। इसे और गति देने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित रहने का संकल्प लिया। कहा कि वे जदयू की नीतियों और कार्यक्रमों को हर घर तक पहुंचाएंगे। इस बैठक से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।