Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

हत्या कांड में फरार आरोपी के घर की सम्पत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, एक आरोपी ने किया सरेंडर

कुणाल शेखर APP न्यूज ,क्राईम रिपोर्टर भागलपुर

फरार आरोपीयो के घर की सम्पत्ति पुलिस ने की कुर्क, एक आपोपी ने किया सरेंडर

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मोहनपुर गोविंदपुर में मनोज मंडल हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय भागलपुर के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी सोनू यादव के घर पहुंची पुलिस को देखते ही उसके पिता अंबिका यादव ने खुद को सरेंडर कर दिया। 

वहीं पैरू यादव, चिंचो यादव और दिलीप सिंह के घर कुर्की-जप्ती की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब छह महीने पहले मनोज मंडल का शव बांस बिट्टे में लटका मिला था। 

इस मामले में 13 लोगों पर हत्या का आरोप है। डीएसपी ने चेतावनी दी कि फरार आरोपी कानून से नहीं बच पाएंगे,

और जल्द आत्मसमर्पण करना ही उनके लिए उचित होगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |