Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नगर परिषद के उपचुनाव में कांटे की टक्कर में बालमुकुंद सिन्हा 1122 वोट से जीते, संतोष सिंह हारे

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार);

नगर परिषद के उपचुनाव में बालमुकुंद सिन्हा 1122 वोट से जीते, संतोष सिंह हारे

बांका नगर परिषद सभापति के उपचुनाव में बालमुकुंद सिन्हा ने संतोष कुमार सिंह को 1122 मतों से हराया। मतगणना सोमवार को पीबीएस कॉलेज में हुई। सुबह 9 बजे से गिनती शुरू हुई। पहले ई-वोटिंग के मतों की गिनती हुई। इसमें संतोष सिंह को 1900 वोट मिले। बालमुकुंद सिन्हा को 1745 वोट मिले। इसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हुई। कुल 11 राउंड की गिनती हुई। तीसरे राउंड को छोड़कर हर राउंड में बालमुकुंद सिन्हा आगे रहे। आठवें राउंड के बाद संतोष सिंह मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीएम नवदीप शुक्ला, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ विपिन बिहारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मतगणना शाम 4 बजे तक चली। जीत की घोषणा होते ही बालमुकुंद सिन्हा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एसडीएम ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। जैसे-जैसे रुझान सामने आते गए, समर्थकों की धड़कनें तेज होती गईं। आठवें राउंड तक बालमुकुंद सिन्हा की बढ़त से उनके समर्थकों में उत्साह बढ़ा। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई।

समर्थकों ने बारिश में भीगते हुए जश्न मनाया। जीत की घोषणा होते ही हजारों लोग पीबीएस कॉलेज के बाहर जमा हो गए। बालमुकुंद सिन्हा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी गई।जीत के बाद बालमुकुंद सिन्हा ने कहा कि नगर परिषद के लोगों से जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। 

बांका को सुविधाओं से युक्त और स्वच्छ शहर बनाएंगे। हर वर्ग का सम्मान होगा। अगड़ी और पिछड़ी जाति के लोगों को समान अधिकार मिलेगा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर रहेगा। शहर में शौचालय बनवाएंगे, ताकि महिलाओं को परेशानी न हो। 

प्रत्याशी के मतों की संख्या 

   प्रत्याशी                        मतों की संख्या

अभिषेक गौरव                    208

अजय कुमार                       64

बालमुकुंद सिन्हा                 9713

मनीष कुमार                      1045

शिवलाल हांसदा                  173

संतोष सिंह                         8591



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |