Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भाजपा ने 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत किया चौपाल का आयोजन

सुबोध सिंह APP न्यूज ,क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

भाजपा ने 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत किया चौपाल का आयोजन

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को अमरपुर विधानसभा के शंभुगंज पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा के अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक अनुपम गर्ग , कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक रंजीत यादव सहित अन्य कार्यकर्ता थे। 

चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास के योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए का सरकार बनाने पर चर्चा किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से गांव - गांव जाकर केन्द्र सरकार के योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी देने एवं एनडीए सरकार के उपलब्धि बताने को कहा गया। 

वहीं चौपाल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने एवं अधिक उर्जा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री मुकेश पाठक, उपाध्यक्ष पवन झा, राकेश सिंह, मुकेश झा  शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष ठाकुर,  

डब्लू भगत, निरंजन झा, मुरली मनोहर दास,  सुजीत भगत, अनुज, अमन सहित सैकड़ों से ज्यादा संख्या में भाजपा समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |