सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
स्कूली छात्रा को पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो सुष्मिता सिंन्हा ने महामारी धर्म को लेकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के डीएए ±2 उच्च विद्यालय शंभूगंज में बुधवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सुष्मिता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को माहवारी से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य और भ्रांतियों के विषय में जानकारी दी गयी। माहवारी महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। समाज में इसके प्रति फैली भ्रांतियों, गलतफहमियां एवं धार्मिक विश्वासों से जोड़कर उसे जटिल बना दिया गया है।
इसीलिए मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता गतिविधियों एवं शिक्षा सत्रों के माध्यम से सकारात्मक माहौल स्थापित करने का प्रयास किया जाता है। सुष्मिता सिन्हा ने बताया कि किशोरावस्था शुरू होते ही लड़के एवं लड़कियों में कई शारीरिक बदलाव होते हैं, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन ज्यादातर किशोर-किशोरियों को शारीरिक बदलावों की जानकारी नहीं होती है। किशोरियों में होने वाले बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण माहवारी की शुरुआत होना है।
सही जानकारी ना होने के कारण लड़कियां माहवारी शुरू होने पर शर्मिंदगी का अनुभव करती है। जिसका असर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और कई बार तो उन्हें संक्रमण का सामना भी करना पड़ता है।
इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता और संवाद सत्र के माध्यम से माहवारी को लेकर खुली चर्चा हुई। छात्राओं ने इस पहल की सराहना की।