Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज सीएचसी के पास तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध को ठोकर मारकर हुआ फरार, अस्पताल में भर्ती

सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध को ठोकर मारकर हुआ फरार, अस्पताल में भर्ती

बांका जिले के शंभूगंज- असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह अस्पताल मोड़ के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध को ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी वृद्ध सतीश सिंह पिता स्व कुलदीप सिंह को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव के 65 वर्षीय सतीश सिंह रविवार की शाम में घूमने के लिए सड़क की ओर निकले थे। जहां शंभूगंज असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह अस्पताल मोड़ के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार‌ ऑटो ने वृद्ध सतीश सिंह को ठोकर मार दिया।

 जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो को लेकर भागने में सफल हो गए। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी वृद्ध सतीश सिंह को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। 

जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सको ने बताया कि जख्मी की हालत खतरे से बाहर है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |