नंदन कुमार APP न्यूज, चांदन बांका (बिहार)
अज्ञात वाहन के ठोकर से मामा की मौत भांजा गंभीर रूप से जख्मी
बांका जिले आनंदपुर थाना क्षेत्र के सती घाट निवासी गौरव कुमार एवं सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव निवासी सोनू यादव दोनो मामा भांजा बीते रात बाइक से आम्बाटांड शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच बाइक चालक का संतुलन बिगड गया।और अज्ञात वाहन के ठोकर से दोनों हादसे का शिकार हो गया। हादसे मामा सोनू यादव कि मौत हो गई।
घटना जानकारी बुधवार कि सुबह राहगीरों द्वारा पता चलते ही सिमुलतला थाना पुलिस ने मृत सोनू कुमार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
वहीं दुसरी गंभीर रूप से घायल भांजा गौरव कुमार बेहतर इलाज हेतु झाझा अस्पताल भेज दिया।
घटना को लेकर मृतक के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।