सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गिद्धौरा गांव के फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के द्वारा निर्गत किए गए इश्तेहार को चिपकाए। जहां अब भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करती है तो उसके घर की संपत्ति को पुलिस जल्द ही कुर्क करेगी। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के गिद्धौरा गांव के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी सौरभ सुमन उर्फ अमित मंडल पिता जयकरण मंडल के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार निर्गत किए जाने के बाद
शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल जवानों के साथ मंगलवार को चिपकाने के लिए आरोपी के घर पर पहुंचे। जहां इश्तिहार चिपकाने के बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी अनि मु सज्जाद ने बताया कि मामला वर्ष 2013 का ही है। जहां काफी समय तक फरार रहने के बाद सौरभ सुमन उर्फ अमित मंडल पिता जयकरण मंडल के विरुद्ध न्यायालय ने इश्तेहार निर्गत किया।
अब भी अगर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करती है तो जल्द ही उसके घर की संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी।