सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
पोस्टमॉटम रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव से लापता विवाहिता बबली देवी का शव करहरिया और नरौन गांव के बॉर्डर पर स्थित गिधरा डांड से जमीन खोदकर बरामद करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। इसके बाद अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव के सोमदेव सिंह पिता मुन्ना प्रसाद सिंह की शादी मुंगेर जिले के असरगंज स्थित सती स्थान के पास रंजीत प्रसाद सिंह की पुत्री बबली कुमारी से वर्ष 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्र भी हुआ था।
जिसके बाद विवाहिता बबली देवी के पति ट्रक चालक का काम करता था। जो की काम करने के लिए प्रदेश चला गया। जहां एक सप्ताह पूर्व ही सोमदेव सिंह अपने घर आया था। इसी बीच बबली देवी की मौत की खबर उसके बड़ी बहन प्रियंका कुमारी को मिली। जिसके बाद परिजनों के साथ प्रियंका शंभूगंज थाना पहुंचकर अपनी बहन बबली देवी का हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर बबली देवी के पति सोमदेव सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की।
जहां शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता बबली देवी के शव को नरौन और करहरिया के बॉर्डर पर स्थित गिधरा डाढ़ से बरामद कर लिया। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। अब विवाहिता की मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।