Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका की तय हुई शादी तोड़वाया, फिर शादी करने से खुद भी किया इंनकार ,मामला पहुंचा थाना

सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

प्रेमी ने शादी तोड़वाकर खुद शादी करने से किया इंनकार

शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की शादी तोड़वा दी और फिर खुद भी शादी करने से इंनकार कर गए। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी भागलपुर में तय हुई थी। जहां शादी तय होने के बाद युवती के प्रेमी ने उसका होने वाले पति को फोन कर शादी तोड़वा दी। इतना ही नही फिर युवक ने खुद भी शादी करने से इंनकार कर दिया। 

घटना के बाद पहले तो गांव में विवाद हुई। जिसके बाद फिर ग्राम कचहरी में न्याय के लिए याचिका दायर किया। जहां न्याय नही मिलने पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी मु शाहिद ने उनका शादी को तोड़वा दिया। और फिर वह शादी करने से अब इंनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने थाना के पुलिस पदाधिकारी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

इससे पहले युक्ति ग्राम कचहरी सरपंच के यहां याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाए थी। जहां ग्राम कचहरी के सरपंचों ने युवक पर लगाए आरोप का कोई भी साक्ष्य नहीं मिलने के बाद युवती के आवेदन को खारिज कर दिया था। जिसके बाद शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही आरोपी मु शाहिद ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया है। 

इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |