Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शादी में हाथो में लगाई मेंहदी का रंग छुटी भी नही थी कि पति की हो गई मौत

 माखन सिंह APP न्यूज, बौंसी बांका (बिहार)

सप्ताह दिन पहले दिलीप की हुई थी शादी, अभी दिव्या के हाथों के नहीं छुट्टी थी मेहंदी, पति की हो गई मौत 

मृतक दिलीप के दो भाई भी घटना में हुए हैं घायल, चल रहा है इलाज

बांका जिले के जयपुर में बस के छत पर सवार होकर बारात से वापस लौट रहे लोग की करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक बाराती में सभी संग पंचायत के कुमर भाग गांव के निवासी हैं। सोमवार को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद मंगलवार को भी गांव में काफी मातम छाया रहा और घटना की चर्चा होती रही कई घरों में मंगलवार को भी चूल्हे नहीं जले। इस बीच दिलीप सिंह की मौत ने उनके परिवार को झक झोर के रख दिया है। दिलीप सिंह पत्नी दिव्या सिंह जिसका 8 दिन पहले 25 अप्रैल को शादी हुई थी।

जिसकी देर रात मायागंज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शरीर गांव घर आते ही पत्नी दिव्या सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया। दिलीप अपने घर का सबसे छोटा लड़का था इस हादसे में दिलीप सिंह का बड़ा भाई मनोज सिंह मंझला भाई नंदकिशोर भी पूरी तरह से जख्मी हो गया है। 8 दिन पहले ही दिलीप की शादी हुई थी उनके भाई भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। परिवार के तीन लोग इस दुर्घटना के किसी न किसी तरह शिकार हुए हैं। जिससे पूरा परिवार और आसपास के लोग चिंता में डूबे हुए हैं। बता दें कि बौंसी सांगा कुमार भाग से जयपुर के लिए एक बारात गया था। 

मगर वापसी के क्रम में बस पर सवार लोगों के करंट के चपेट में आने से इतनी बड़ी घटना घट गई दो लोगों की जान चली गई है । और लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि शादी से लौट कर आ रही बारात के बस में बिजली का 11000 तार सट जाने के कारण दो लोग की मौत और 24 गंभीर रूप से जख्मी है। जिसमें विजय पहाड़िया 35 वर्ष पिता तिवारी सिकदर मां बसंती देवी का पुत्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा अजब लाल सिंह का पुत्र 14 वर्षीय संतोष सिंह की भी मौत हो गई। भैरो सिंह का पुत्र के शादी में लोग गए थे बारात दूल्हा शंकर सिंह दुल्हन अर्चना देवी मां सोना देवी वही दूल्हे की मां ने बताया कि मेरे घर से चार लोग जख्मी हो गए हैं।

लक्ष्मी कुमारी पोती 5 वर्ष पायल कुमारी नथनी 5 वर्ष पिता दूल्हा का गोवर्धन सिंह अदिति कुमारी 10 वर्ष काफी बुरी तरह से जख्मी हो गई है। अस्पताल में सही ढंग से उपचार नहीं किए जाने की बात और इसका आरोप लगा रहे हैं लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद सिर्फ सलाइन किया जा रहा है जिससे और लोगों की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |