सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
जीवन प्रमाणीकरण कराने आई वृद्ध महिला गर्मी से हुई मुर्छित
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायत में 13000 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी है। जिनका एक वर्ष में एक बार भौतिक सत्यापन कराकर जीवन प्रमाणीकरण करना होता है। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जीवन प्रमाणीकरण कराने का व्यवस्था की गई है। जहां जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की भीड़ लग रही है।
जहां गुरुवार को पड़रिया पंचायत से जीवन प्रमाणीकरण करने आई तीन वृद्ध महिला उमश भरी गर्मी के कारण मूर्छित होकर गिर पड़ी। इसके बाद आनन फानन में उन्हें प्रखंड मुख्यालय के अंदर ले जाकर होश में लाया गया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जहां गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत से जीवन प्रमाणीकरण करने के लिए आई चुन्नी देवी, शांति देवी और भामा देवी उमश भरी गर्मी के कारण मूर्छित होकर गिर पड़ी।
जिसके बाद आनन फानन में उन्हें प्रखंड के अंदर लाकर कर्मियों ने अपनी सुझ बुझ से होश में लाया। बताया जा रहा है कि तीनों वृद्ध महिला सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी है। जो कि अपना जीवन प्रमाणीकरण करने के लिए लाठी के सहारे प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर आई हुई थी। शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया की प्रखंड क्षेत्र में जीवन प्रमाणीकरण कराने की व्यवस्था सीएससी सेंटर पर भी की गई है। ऐसे में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रखंड आने की कोई जरूरत नहीं है। वह सीएससी सेंटर पर जाकर भी अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर भौतिक सत्यापन करा सकते हैं।