सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
सीआरसी स्तर पर प्रतिभा खोज मसाला कार्यक्रम शुरू
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्र - छात्राओं में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिये आयोजित की जाने वाली बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसको लेकर गुरुवार को शंभूगंज में सीआरसी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया। वहीं सीआरसी शंभूगंज, विरनौधा सहित अन्य सीआरसी में खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जहां सीआरसी शंभूगंज द्वारा उच्च विद्यालय शंभूगंज खेल मैदान पर संचालक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनीश चौधरी एवं समन्वयक प्रो मध्य विद्यालय कर्णपुर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
खेल प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष के बालक - बालिका एवं अंडर 16 वर्ष के बालक - बालिका के बीच एथेलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग एवं वालीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। खेल प्रतियोगिता में सीआरसी शंभूगंज के तीन विद्यालय उच्च विद्यालय शंभूगंज, मध्य विद्यालय शंभूगंज एवं प्रो मध्य विद्यालय कर्णपुर ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन गुरुवार को कबड्डी, लम्बी कूद एवं 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी खेल में अंडर 14 वर्ष में मध्य विद्यालय शंभूगंज के बालक एवं बालिका की टीम विजय घोषित कियी गया। वहीं अंडर 16 वर्ष में उच्च विद्यालय के बालक - बालिका कबड्डी में विजय घोषित किये गया।
लंम्बी कूद में अंडर 14 वर्ष में प्रो मध्य विद्यालय के बालक प्रशांत दीप प्रथम स्थान एवं बालिका में भी प्रो मध्य विद्यालय कर्णपुर प्रिया कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष में बालिका वर्ग मध्य विद्यालय शंभूगंज नव्या प्रथम स्थान एवं बालक वर्ग में इसी विद्यालय के आनंद राज वीर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मशाल खेल प्रतियोगिता के संचालका एवं समन्वयक द्वारा बताया गया कि 24 मई तक चलेगा और अन्य सभी खेल का भीआयोजन किया जायेगा।
खेल प्रतियोगिता के रेफरी सेवा निवृत्त फिजिकल शिक्षक उदय कुमार, निर्णायक शिक्षक शिव कुमार, अमित कुमार, मो गुफरान थे। इस मौके पर मध्य विद्यालय शंभूगंज के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह, शिक्षिका ज्योतिशिना सिंह, अलका कुमारी, गरिमा कुमारी सहित अन्य शिक्षक थे।