सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
बारात से बस के छत पर बैठकर लौट रहे युवक के गले में बिजली का तार फंसने से लगा करंट, गिरकर हुई मौत
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के नरौन गांव से बारात गए एक युवक का वापस लौट के क्रम में करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंभूगंज थाना क्षेत्र के नरौन गांव का चानो दास के 18 वर्षीय पुत्र सोनू दास है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के नरौन गांव के जनार्दन मांझी के पुत्र भूषण मांझी की शादी की बारात रविवार की शाम ही बांका गई थी। जहां शादी विवाह संपन्न होने के बाद सोमवार को दोपहर में खाना खाकर बारात वापस अपने घर नरौन गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान लौटने के क्रम में नरौन गांव के चानो दास के पुत्र सोनू दास अपने साथियों संग बस के छत पर बैठ गए। जहां वापस आने के क्रम में दशुआ गांव के समीप 440 वोल्ट तार उसके गले में फंस गया। जिससे उसे करंट लग गया। इतना ही नही करंट लगने के साथ ही वो बस के छत पर से नीचे जा गिरा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में बस के छत पर सवार दर्जनो बाराती भी बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी मृतक सोनू दास के घर वालों को मिलते ही कोहराम मच गई। बताया जा रहा है कि सोनू दास चानो दास का इकलौता पुत्र था। इस घटना में सोनू दास के घर का चिराग ही बुझ गया।
घटना स्थल खेसर थाना क्षेत्र में रहने के कारण घटना की सूचना मिलने के साथ खेसर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सोनू दास के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणो ने बताया कि कम ही दुरी पर बिजली का तार लटका हुआ था। जिसके कारण घटना हुई। वही पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक के शव नरौन गांव उसके घर पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गई। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसकी मां नीलम देवी और पिता चानो दास का रो-रो कर बुरा हाल था।
वही उसकी दो बहन यह कहकर रो रही थी कि अब वह किसके हाथ में राखी बंधेंगे। घटना स्थल पर करुण विलाप को देखकर हर किसी की आंखें भर आई। सुचना पर पंचायत के मुखिया अनार देवी मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार कुशवाहा मृतक के घर पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को कबीर अन्त्येष्टि योजना का लाभ देने की बात कही। साथ ही मृतक के परिजनों को ढ़ाढ़स बधाया।