लवकुश कुमारAPP न्यूज बिहपुर नवगछिया (बिहार)
बहुजन दावेदारी यात्रा का हुआ शुरुआत, कई गांव में चलाया अभियान
भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान बचाने और नया बिहार बनाने के लिए बहुजन दावेदारी यात्रा की शुरुआत आज 9 फरवरी 2025 को खरीक प्रखंड के चाेरहर पंचायत से हुई। आज के दिन यात्रा विभिन्न गांव टोले सुराहा,बगड़ी, चोरहर स्कूल टोला व मैरचा गाँव तक पहुँची। बहुजन दावेदारी यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा पंद्रह दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 23 फ़रवरी तक खरीक, नारायणपुर व बिहपुर प्रखंड के दर्जनों गाँव-मुहल्ले तक पहुँचेगी।
भाजपा-आरएसएस द्वारा संविधान व लोकतंत्र पर किये जा रहे हमले
यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच भाजपा-आरएसएस द्वारा संविधान व लोकतंत्र पर किये जा रहे हमले के खिलाफ बहुजन समाज को जगाने और खेतिहर-मजदूर-किसान व छात्र-नौजवान की समस्या-उलझन को समझने निकले हैं। हमारा मुद्दा शिक्षा-चिकित्सा सुधार, आवास व भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार और कृषि व कृषि आधारित उद्योगों का विकास, आशा कार्यकर्ता,विद्यालय रसोईया सहित तमाम स्कीम वर्कर्स को काम का उचित व सम्मानजनक मजदूरी, बुनकरों को किसानों के तर्ज पर बिजली सब्सिडी मिले, प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर खत्म हो, एससी-एसटी, ईबीसी-बीसी को आबादी के अनुसार मिले 85 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार,
आबादी के अनुसार आरक्षण मांगने की गुंजी आवाज
हर क्षेत्र में आबादी के अनुसार हिस्सेदारी की गारंटी, महिलाओं-दलितों-अतिपिछड़ों व अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर लगे लगाम, चौतरफा भ्रष्टाचार-लूट, माफिया तंत्र, अफसरशाही व पुलिस दमन मुक्त बिहार, ब्राह्मणवादी-पितृसत्तात्मक-सांप्रदायिक हिंसा-उत्पीड़न से मुक्त बिहार। हमारा नारा है कि भाजपा-आरएसएस मुक्त बिहार-नया बिहार। नये बिहार की लड़ो लड़ाई। बुलंद करो बहुजन दावेदारी। यात्री दल में डाॅ.पृथ्वी शर्मा, राजेश पंडित, नसीब रविदास, विनोद सिंह निषाद, विभाष कुमार, सोहराब अली, रवीन्द्र कुमार सिंह, निर्भय कुमार. अजीत कुमार, नितेश, अरविंद, रौशन, रूदल व चतुरी शर्मा मौजूद थे।
.png)


