Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : बिहपुर एनडीए कार्यालय में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई

लवकुश सिंह बंटी APP न्यूज बिहपुर (नवगछिया); 

धूमधाम से मनाई गई पूर्व पीएम की जयंती
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी की शताब्दी जयंती एनडीए कार्यालय बिहपुर में मनाया

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी जयंती बुधवार को बिहपुर प्रखंड भाजपा के द्वारा एनडीए कार्यालय बिहपुर में मनाया गया। वहीं वाजपेयी के जीवन पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर व क्षेत्रीय विधायक ई शैलेंद्र समेत कई नेताओं ने स्व वाजपेयी के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजली के फूल चढ़ाए। साथ ही समारोह का दीप प्रज्जवित कर उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद व संचालन प्रो गौतम ने किया।अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री ने स्व वाजपेयी को सभी के लिए प्रेरक बताया। 

वाजपेयी के जीवन पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

उन्होंने कहा कि पीएम रहते उन्होंने देश को सामरिक रूप से मजबूत बनाने के दिशा में कदम उठाते हुए परमाणु संपन्न बनाया। वहीं उनकी विदेश नीति, देश के प्रति सोच व उनकी कविता का देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रशंसक है। विधायक ई शैलेंद्र ने कहा कि स्व वाजपेयी का बिहपुर विस से काफी जुड़ाव था। उन्होंने 90 के दशक में बिहपुर में सभा व नारायणपुर में काफी दिनों तक प्रवास भी किया था। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, बिहपुर मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप मेहता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, नारायणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता समेत खरीक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, निरंजन साह, संजय नागर, अभय राय आदि ने भी वाजपेयी के जीवन चरित्र को प्रेरक बताया। 

पूर्व पीएम की जयंती समारोह के मौके पर उपस्थित लोग
पूर्व पीएम की जयंती में सैकड़ो से ज्यादा लोग हुए शामिल

जबकि इस कायक्रम के व्यवस्था संयोजन में जिला प्रवक्ता प्रो गौतम, विस संयोजक दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी व ई कुमार गौरव, अजय सिंह उर्फ माटो, मृत्युंजय पाठक, विक्की चौधरी, अपूर्व रंजन, लालमोहन, सदानंद, सिंटू मंडल, सौरभ कुमार, गंगा साह, राहुल कुमार, डब्लू मंडल, अभिषेक कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए थे। वहीं शंभुनाथ कुंवर, गोपाल चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, वासुदेव सिंह, राजनीति तांती, महेंद्र शर्मा व दल्लू चौधरी, मुकेश कुमार आदि समेत बिहपुर विस क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरूष व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

रजत के दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का सदस्यता किया ग्रहण

इस मौके पर राजद के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को विस चुनाव को लेकर मिशन 2025 के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर देने को कहा गया। इस मौके पर  प्रख्यात भजन व गजल गायक राजीव सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |