Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : तेजस्वी यादव के कार्यक्रम और बाबा साहब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्या बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनिए

डबलू कुमार APP न्यूज भागलपुर (बिहार);

तेजस्वी के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की तैयारी पुरी

22 दिसंबर को भागलपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सुलतानगंज मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सैकड़ो कार्यकर्ता के बीच आईकार्ड,टोपी का वितरण किया। राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं को 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव के भागलपुर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए घोषणा किया है कि राजद पार्टी सत्ता में आने के बाद प्रत्येक महिलाओं को महीने में 2500 खाता में दिया जाएगा। 

बाबा साहब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी से देश आहत

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आरएसएस के लोग हमेशा संविधान का अपमान का बाबा साहेब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

लोकतंत्र में सबसे बड़ा संविधान है इसी से सभी को अधिकार मिला हुआ है। इस कार्यक्रम में राजद नेता रामचंद्र चौधरी, राजद जिला प्रवक्ता अजीत कुमार,राजद नगर अध्यक्ष अफरोज, वार्ड पार्षद विपिन कुमार मंडल, ऋषि देव,शहनबाज काजमी,मो.ईजराईल, राजेन्द्र पोद्दार, नट बिहारी मंडल, राजपति यादव, अरविंद कुमार, अनिरुद्ध यादव,विशाल शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |