माखन सिंह APP न्यूज बौंसी (बांका);
जिले के बौंसी थाना क्षेत्र नगर पंचायत में दिन दहाड़े शहर के एक युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई जिस शहर में सनसनी फैल गई है। बौंसी शहर के प्रसिद्ध स्वर्गीय सुरेश प्रसाद सिंह के पोता अशोक कुमार सिंह के एकमात्र पुत्र अभिषेक उर्फ मिट्ठू सिंह 24 वर्षीय का दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। रेफरल अस्पताल के पीछे सिराय रोड में घटना को अंजाम दिया गया जहां से पुलिस ने मृतक युवक की लाश बरामद की है। बताया जाता है कि युवक कई मामले में पहले जेल जा चुका है। इन दिनों वह बेंगलुरु में रह रहा था एक सप्ताह पूर्व ही घर वापस आया था।
![]() |
घटना के बाद देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ |
मृतक युवक था एकलौता पुत्र, मां का छिन गया अब सहारा
मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। उनका एक ही बेटा और सहारा था जो उनसे छिन गया। मां का कहना है कि कुछ ही दिन पूर्व वह बेंगलुरु से वापस आया था आज दिन में नहा खाकर घर में था कोई युवक जिससे वह पहचानती नहीं बाइक से उसे बुलाकर ले गया उसके बाद उसे मौत की खबर मिली है। घटनास्थल पर एसडीपीओ अर्चना कुमारी सहित पुलिस के विभाग के अधिकारी और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य लोग पहुंचकर मामले की छानबीन में जुड़ चुके हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी मामले का पर्दाफाश किया जाएगा अपराधी करीब का ही है और उन्हें कई गिरोह पर और उनके नजदीकी युवक पर भी शक है। घटनास्थल से गोली के चार खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। शहर के कुछ उनके ग्रुप के युवक पर भी माँ को शक है।
![]() |
जांच पड़ताल करते पुलिस पदाधिकारी |
स्थानीय लोगों में घटना के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है कि डैम रोड जिसमें मृतक अभिषेक का आवास भी है उसे रोड में बुधवार की दोपहर आधे दर्जन साइलेंसर नहीं वाले बाइक गिरोह ने प्रवेश किया था और उन लोग पर भी इस मामले से जुडा होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस विभिन्न एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। अभिषेक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था और मात्र एक बहन अब बच गई है इस परिवार में।मां का कहना है कि पहले उनका पुत्र बदमाश था लेकिन अब काफी सुधार चुका था। हत्या करने वाले लोगों ने उन्हें क्या सजा दी।
![]() |
घटनास्थल पर से बरामद किया गया खोखा |
घटनास्थल पर मृतक युवक के पास उनके मोबाइल भी पुलिस के हाथ लगी है जिसमें कॉल डीटेल्स अरे अन्य जानकारी पुलिस को इस घटना के मामले का पर्दाफाश करने में मदद कर सकती है। अभिषेक की मां ने भी पुलिस को कहा है कि आपने जो बरामद मोबाइल किया है उसमें भी घटना के सुराग मिल सकते हैं कृपया उन्हें बेटे के हत्यारा का सजा चाहिए। दिनदहाड़े हत्या की घटना के बाद शहर के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से सबको बरामद कर कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में तेजी से जुट गई है। दिनदहाड़े हत्या ने लोगों की नींद उड़ा दी है।