प्रिंस APP न्यूज ,वरीय संवाददाता बांका (बिहार):
![]() |
पुतला दहन करते कांग्रेशी कार्यकर्ता |
अमित शाह मांफी मांगों का नारा लगाते हुए कांग्रेशीयो ने जुलूस निकालकर गांधी चौक पर किया पुतला दहन
जिला कांग्रेस कमिटी बांका के द्वारा शु्क्रवार को गृह मंत्री अमित शाह का गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह मांफी मांगों का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला और गांधी चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया और नारा लगाते हुए अंबेडकर की प्रतिमा के समीप धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े संस्थान संसद में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का उपहास तथा संसद में गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य देकर भारत की तमाम जनता की जन भावनाओं को आहत किया है।
अंबेडकर का अपमान नही की जाएगी बर्दास्त, माफी मांगे अमित शाह
साथ ही संविधान के प्रति उनकी आस्था में उनके व्यवहार से कहीं ना कहीं संशय दिखाई पड़ता है। आजादी के बाद भारत के तमाम वंचित लोगों को हाशिए से भारत की मुख्य धारा में लाने में,संविधान के मौलिक अधिकारों और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों ने काफी बड़ा योगदान दिया है। संविधान निर्माण के मसौदा कमिटी के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहब ने भारतीय परिप्रेक्ष्य में संविधान का जिस तरह से निर्माण किया है वह निश्चय ही दुनिया में लोकतंत्र के लिए रोशनी का काम करता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने भारतीय जनभावना को किया आहत
संविधान निर्माता और वंचित समाज के प्रेरक और उनके हितों की रक्षा करने वाले भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करना निश्चित तौर पर भारतीय जनभावना को आहत करती है इसलिए बांका की जनता की ओर से जिला कांग्रेस कमिटी बांका ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार ज़िलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़िला कार्यालय से “बाबा साहेब का अपमान,नहीं सहेगा हिन्दुस्तान । ज़िलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है पर आज उस मंदिर को मूर्त रूप प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले का सम्मान मिट्टी में मिलता दिखे तो यह हर भारतीय के लिए शर्मनाक है।
भाजपा कर रही संविधान बदलने की साजिश
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हर व्यक्ति की भावनाओं एवं आकांक्षाओं को संरक्षित करते हुए संविधान का निर्माण किया था पर सत्ताधारी अंबेडकर की भूमिका को नकारने का काम कर रही है। भाजपा लगातार संविधान बदलने की साज़िश रच रही है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजिव रंजन, किसान प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह,उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी महेश्वरी प्रसाद यादव,महिपलाल पंडित,लक्ष्मण प्रसाद सिंह,अली इमाम सैंकड़ों काँग्रेसी उपस्थित थे ।