प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका (बिहार);
![]() |
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते जिला अध्यक्ष |
जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचेगें बांका, कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के रविवार को बांका आगमन को लेकर शनिवार को जनसुराज के जिलाध्यक्ष सुजाता बैद्य ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पार्टी गठन के बाद पहली बार वह बांका आ रहे है। बैंड बाजा के साथ स्वागत किया जाएगा। पांच प्वाइंट पर उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। बेलहर के गोरगामा पेट्रोल पंप समीप उन्हें रिसीव किया जाएगा।
पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा
उनके साथ पार्टी के वरिष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। बांका में जनसुराज पार्टी को किस प्रकार मजबूती प्रदान की जाएगी, उसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी। बांका थाना समीप संतोष कांप्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की निश्चित जीत होगी। बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मौके पर पार्टी के काशीनाथ चौधरी, पंकज दास, ललन शर्मा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।