Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में किस साहित्यकार को मिला बाबू अर्जुन सिंह सम्मान, देखिए रिपोर्ट

लवकुश सिंह बंटी APP न्यूज बिहपुर (नवगछिया); 

साहित्यकार को किया सम्मानित
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बिहपुर के सोनवर्षा निवासी कुमार धनंजय सुमन को बाबू अर्जुन सिंह सम्मान से किया सम्मानित 

झारखंड के साहेबगंज जिले में साहित्यिक संस्था 'साहित्य की दुनिया'' के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी कुमार धनंजय सुमन को हिन्दी साहित्य में अहम योगदान के लिए रविवार को बाबू अर्जुन सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। सुधीर श्रीवास्तव के मंच संचालन में कुमार धनंजय सुमन के द्वारा प्रस्तुत की गई रचना आस्था की काफी सराहना की गई। 

स्मृति चिन्ह भेटकर किया स्वागत

राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव,चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के सुरेन्द्र तीवारी एवं बाढ एसोसिएशन के प्रेमनाथ तीवारी की उपस्थिति में साहित्य की दुनिया के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव एवं गोपाल चौखानी के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित कर स्मृतिचिन्ह भेंट की गई। ज्ञात हो की कविता-कानन साहित्य कला मंच के संस्थापक कुमार धनंजय सुमन की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है एवं अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा साहित्य श्री, हिन्दी श्री समेंत कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |