सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका ,(बिहार);
![]() |
लापता सोनी कुमारी और कोमल कुमारी |
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के करंजा गांव से दो नाबालिक लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। किंतु नाबालिक दोनों लापता लड़की का कोई सुराग पता नहीं चला। घटना के बाद पीड़ित परिजन सोमवार के शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए इसकी शिकायत कर लापता दोनों लड़की को बरामद करने की मांग की है।
गांव से ही रहस्यमय ढंग से दोनों हो गई है लापता
शंभूगंज थाना क्षेत्र के करंजा गांव के जित्तन रविदास की पूत्र राजेश दास की मौत की घटना के बाद घर की माली हालत देखकर मृतक राजेश रविदास की पत्नी सरिता देवी मजदूरी करने दिल्ली चली गई। इसके बाद राजेश रविदास की 13 वर्षीय पुत्री अपने दादा जित्तन रविदास के साथ करंजा गांव में ही रह रही थी। इसी दौरान रविवार की सुबह से ही जित्तन रविदास की पोती कोमल कुमारी और पड़ोस के ही गोविन्द दास के एकलौती पुत्री 6 वर्षीय सोनी कुमारी रहस्य में ढंग से लापता हो गई है। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की।
![]() |
थाना में शिकायत दर्ज करते परिजन |
जब कोमल कुमारी और सोनी कुमारी का कहीं कोई सुराग पता नहीं चला तो जित्तन रविदास पड़ोस के ही सोनी कुमारी के मां टिंकू देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लापता दोनों लड़की को बरामद करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि सोनी कुमारी के पिता गोविंद दास मजदूरी करने परदेस गए हुए हैं। कोमल कुमारी व सोनी कुमारी दोनो ही दो भाई व एक बहन है।
![]() |
जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस |
इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों में अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने दोनों लापता लड़की को लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि जल्द ही दोनों लापता लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।