ऋषभ गुप्ता APP न्यूज बाराहाट (बांका);
![]() |
अटल बिहारी की जयंती मनाते हुए |
जिले के बाराहाट भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर बाराहाट प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर अटल जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित रहे उन्होंने श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के दूरदर्शी विचार और उनके व्यक्तित्व से आज करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिल रहा है। वहीं सुशासन दिवस के मौके पर पंजवारा के मुखिया भोला पासवान को नवगठित बाराहाट दक्षिणी भाजपा मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
अटल की जयंती के मौके पर बांका विधायक ने की शिरकत
विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि वर्षों से संगठन के काम में अपना सहयोग दे रहे दो बार के मुखिया भोला पासवान जो अनुसूचित जाति से आते हैं उन्हें सर्वसम्मति से बाराहाट दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।इस मौके पर मंडल चुनाव प्रभारी सुरेश प्रसाद चौधरी , विधानसभा प्रभारी राजीव लोचन मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी जिला उपाध्यक्ष सुभाष साह,हीरालाल मंडल,बाराहाट मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह , विश्वनाथ सिंह, पूरन मंडल,अनुज मिश्रा, दिवाकर सिंह,परशुराम पंडित, शंकर चौधरी, उदय शर्मा, तुलसी यादव, रमेश साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।